बिहार राज्य अंडर-17 ओपन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जयेश मिश्र का जलवा
बेगुसराय, जुलाई 31 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले दिनों अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बेगूसराय निवासी सुशान्त कुमार के पुत्र एरिना ग्रैंड मास्टर (एजीएम) जयेश मिश्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जयेश ने नौ राउंड में छह मुकाबले जीते और तीन मैच ड्रा खेले। उन्होंने कुल 7.5 अंक जुटाए। पूरे टूर्नामेंट में वह अपराजित रहे।
प्रतियोगिता की जानकारी अंतिम राउंड में उनका मुकाबला खगड़िया के आदित्य कुमार से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ जयेश ने खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के दौरान जयेश ने मुजफ्फरपुर के हार्दिक प्रकाश, पश्चिम चंपारण के शिवांश वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.