पटना, फरवरी 20 -- बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव से पहले पान-तांती-ततवा की राजनीति कर रहे इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के अध्यक्ष आईपी गुप्ता का हैदराबाद में AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम में शामिल होना पटना में राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं, जिसमें खुद गुप्ता भी हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए बिहार से 41 विधायकों का वोट चाहिए, जिसके लिए तेजस्वी को ओवैसी के 5 विधायकों के साथ-साथ मायावती के इकलौते विधायक सतीश यादव के समर्थन की जरूरत है। लेकिन, ओवैसी की AIMIM के बिहार में अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने समीकरण को यह कहकर उलझा दिया है कि क्यों ना उनकी AIMIM का नेता कैंडिडेट बनकर लड़े और तेजस्वी और महागठबं...