बांका, मार्च 19 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। मौके पर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की ओर से पर्यवेक्षक दल के प्रदेश सचिव सत्येंद्र प्रसाद, प्रदेश कार्यालय सचिव रामश्रय प्रसाद, पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, प्रदेश सदस्य अभय कुमार सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान नकुल प्रसाद यादव को जिलाध्यक्ष व नंदकिशोर निराला को निरविरोध जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि, युवाओं को जोड़कर संघ को और सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही जिला उपाध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र कुमार यादव और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.