लखीसराय, मार्च 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला शाखाओं का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नए सिरे से चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में संघ के प्रदेश कार्यालय, उत्तरी मंदिरी (न्यू पुलिस लाइन के पीछे) पटना से निर्देश जारी किया गया है। महासचिव सुदेश्वर प्रसाद एवं अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सभी जिला शाखाओं को नामांकन एवं चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि सरकार द्वारा स्वीकृत नियमावली के अनुसार सभी जिलों की पुरानी समितियों को भंग कर नए सिरे से नामांकन के बाद चुनाव कराना आवश्यक है। केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जिलावार नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ...