बिहार-यूपी सीमा पर गंगा का प्रकोप रोकने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश
आरा, जून 11 -- -जल संसाधन सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जवइनिया में कटाव निरोधी कार्यों का किया औचक निरीक्षण -15 जुलाई तक हर हाल में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, मजदूरों की संख्या बढ़ाने का भी दिया निर्देश जगदीशपुर/शाहपुर, निज संवाददाता मॉनसून की आहट के बीच गंगा नदी के रौद्र रूप से भोजपुर के सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग, बिहार के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने गुरुवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बेहद संवेदनशील जवइनिया गांव का दौरा किया। उन्होंने गंगा नदी के दाहिने तट पर चल रहे वृहत् कटाव निरोधी व बोल्डर पिचिंग कार्यों का बारीकी से स्थल निरीक्षण किया। इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान सचिव के साथ जल संसाधन विभाग के वरीय अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.