आरा, दिसम्बर 15 -- - यह पुल न केवल दूरी घटाएगा, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करेगा बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली गंगा नदी घाट पर बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित पीपा पुल रविवार को आवागमन के लिए खोल दिया गया। रविवार की दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे जैसे ही इस पुल पर छोटे वाहनों का परिचालन शुरू हुआ, वैसे ही दोनों राज्यों के सीमावर्ती लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से इस पुल के शुरू होने का इंतजार कर रहे राहगीरों, वाहन चालकों, व्यापारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए जीवनरेखा बताया है। पीपा पुल शुरू होने से भोजपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद तक पहुंचना अब बेहद आसान हो गया है। लगभग छह माह गंगा नदी के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.