बक्सर, मार्च 17 -- पेज पांच के लिए ------ निरीक्षण यूपी की सीमा के करीब होने के कारण शराब के कारोबारियो पर नजर रखने का दिया आदेश ईद और रामनवमी को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर सौहार्द का वातावरण करें कायम डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बीती रात उतर प्रदेश के सीमा से जुड़ने वाले नैनीजोर और रामदास राय थाने का एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने निरीक्षण किया। दोनों थाना क्षेत्रों में सीमा विवाद के कारण होने वाले जमीन विवादों पर विशेष रुप से नजर रखने की हिदायत दी। इसके साथ ही शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गश्ती तेज करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा एसडीपीओ ने थाने की फाइलों को खंगाला और लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया है। नैनीजोर का इलाका उतरप्रदेश की सीमाओं से जुड़ता है। गंगा की धारा बदलने के साथ उपजाऊ जमीन का भौगोलिक स्थ...