शेखपुरा, मार्च 12 -- बिहार के शेखपुरा जिले में एक चाचा ने रिश्तों को तार - तार कर शादीशुदा भतीजी का घर उजाड़ दिया। दो साल पहले नाबालिग भतीजी का रेप कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। ब्लैकमेलिंग कर दो साल तक उसका यौन शोाण किया। हद तो तब हुई जब शादी के बाद भतीजी ने संबंध बनाने से इंकार किया तो वीडियो को भतीजी के पति को भेज दिया। नाराज पति ने युवती से संबंध तोड़ लिया और मारपीट कर मैके पहुंचा दिया। अब पीड़िता द्वारा महिला थाने में कथित चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने कहा कि घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वीडियो वायरल करने के बाद से वह घर छोड़कर फरार है। पुलिस के समक्ष दिये बयान में पीड़िता ने कहा है कि दो साल पहले उनके घर वाले बाहर गये थे तो गोतिय...