बिहार मेरी जमीन, इसे सींचता रहूंगा : नितिन
पटना, मार्च 5 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के रिश्तों को लेकर कहा, यह मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है। बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, इसे हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर बसा हुआ विषय है। मेरा मानना है कि जीवन के हर पल में जहां भी रहूं, मेरा क्षेत्र और मेरा बिहार हमेशा साथ रहे। श्री नवीन गुरुवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता। जब आपकी जड़ मजबूत होगी तभी आपका वट वृक्ष बड़ा होगा। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आज राज्यसभा के लिए नामांकन प्रस्तुत करते हुए मन स्वाभाविक रूप से उस लंबी यात्रा को याद कर रहा है, जिसे हमने आप सबके साथ मिलकर तय किया है। मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.