पटना, मार्च 31 -- आर्थिक अपराधि इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को बिहार सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए उनके 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। ईओयू से मिली सूचना के मुताबिक किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। यह छह ठिकाने पटना, पूर्णिया और किशनगंज में हैं। गौतम कुमार पर आय से 60 फीसदी अधिक 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। दूसरे अधिकारी डीआरडीए सहरसा के निदेशक वैभव कुमार हैं, जिनके सहरसा और मुजफ्फरपुर के छह ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उन पर आय से 78 फीसदी अधिक 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह छापेमारी ईओयू के एसपी और वरीय डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.