वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 18 -- समाज में हर संपन्न परिवार की चाहत होती है कि दामाद कोई सरकारी अफसर मिले। इस चाहत में ठगों के हाथों लाखों रुपये गंवाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। लोगों की चाहत का फायदा उठाकर ठग अपने जाल में फंसा रहे हैं। पिछले छह महीने में गोरखपुर में कम से कम ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें लड़की की शादी के लिए अफसर लड़का खोज रहे तीन परिवारों से ठगी हो गई। एक ताजा मामले में शहर के एक परिवार को बिहार में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पद के दामाद का सपना दिखाकर ठगों ने बड़ी रकम ऐंठ ली। गोरखपुर शहर के एक पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक आदमी ने खुद को एक पदाधिकारी का रिश्तेदार बताकर उनलोगों से संपर्क किया। उसने बताया कि उसका परिचित एक परिवार का एक लड़का बिहार में एसडीएम पद पर कार्यरत है और परिवार अपने बेटे के लिए अच्छे परिवार की...