पटना, दिसम्बर 29 -- ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू विधायक श्रवण कुमार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक होंगे। जबकि, भाजपा के विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। इसके अलावा आठ सचेतक बनाए गए हैं। संसदीय कार्य विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक कृष्ण कुमार ऋषि, मंजीत कुमार सिंह, राजू तिवारी, सुधांशु शेखर, कुमार शैलेन्द्र, रामविलास कामत, अरुण मांझी, गायत्री देवी को सचेतक बनाया गया है। मुख्य सचेतक को मंत्री जबकि उपमुख्य सचेतक व सचेतकों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। श्रवण कुमार नीतीश सरकार में पहले से मंत्री हैं, लिहाजा उन्हें अलग से कोई सुविधा नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन्हें मनोनीत किया था। उनके मनोनयन के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें मान्यता प्रदान कर दी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.