बिहार में MDM का घूसखोर डीपीएम, निगरानी ने रिश्वत लेते दबोचा
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार के भागलपुर जिले में जिला शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के डीपीएम मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को 1.10 लाख रुपये के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यह पैसा शाहकुंड के बीआरपी रजनीश कुमार ने बिल पास कराने के बदले उन्हें रिश्वत के तौर पर दी थी। निगरानी की पांच सदस्यीय टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित एमडीएम शाखा पहुंची। अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के डीपीएम मनोज कुमार के कक्ष में दबिश दी, जहां से रुपये बरामद होने की बात सामने आ रही है। प्रारंभिक पूछताछ और कागजी औपचारिकताओं के बाद निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ सर्किट हाउस ले गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार को भी सर्किट हाउस बुलाया गया। प्रखंड संसाधन सेवी (बीआरपी)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.