पटना, नवम्बर 4 -- बिहार में एमबीबीएस की 138 खाली सीटों पर विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड के तहत दाखिला होगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने मंगलवार को काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया। इनमें प्राइवेट कॉलेजों की 127 सीटें और सरकारी कॉलेजों की 11 सीटें शामिल हैं। ऑनलाइन पंजीकरण और कॉलेज-पाठ्यक्रम के विकल्प भरने की प्रक्रिया आज 4 नवंबर से bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 नवंबर रात 10 बजे तक, जबकि शुल्क भुगतान और आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 8 नवंबर रात 11:59 बजे तक तय की गई है। पहले से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थी भी 4 से 8 नवंबर तक सहमति दे सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 9 नवंबर को रैंक कार्ड जारी होगा। नामांकन और दस्तावेज सत्यापन 12 और 13 नवंबर को होगा।बिहार के सरकारी व निजी मेडिकल, डेंटल, पशुचिकित्स...