बिहार में BSBCCL के भ्रष्ट महानिदेशक कमलेश कुमार के ठिकानों पर रेड, EOU चार ठिकानों पर पहुंची
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- बिहार में अवैध तरीके से अकूत दौलत कमाने वालों पर कानून का कोड़ा लगातार बरस रहा है। इसी कड़ी में अब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई शुरू की है। वैशाली के जंदाहा निवासी कमलेश कुमार के 04 अलग-अलग ठिकानों पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कारवाई की जा रही है। यह छापेमारी जंदाहा के सर्वोदय मैदान स्थित पैतृक आवास, रामकृष्ण पथ नार्थ एसके पुरी, पटना स्थित मनमोहन अपार्टमेंट के फ्लैट 302 C ब्लॉक, पटना में राजीव नगर रोड नंम्बर-25C स्थित मेघा विल्डिंग और महाप्रबंधक (तकनीकी) बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना स्थित कार्यालय कक्ष में चल रही है। यह भी पढ़ें- आज बिहार के जमुई, बांका और किशनगंज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.