मुख्य संवाददाता, मई 11 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टिप्पणी करने वाले हिस्ट्रीशीटर मुकुंद कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मिठनपुरा थाने की पुलिस ने उसके घर कन्हौली विशुनदत्त बेला रोड से दबोचा। हालांकि रविवार की शाम उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। मुकुंद कुमार के खिलाफ नगर विधायक ने शनिवार को मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकुंद कुख्यात अंजनी ठाकुर गैंग से जुड़ा रहा है। विधायक ने एफआईआर में उल्लेख किया था कि आरोपित मुकुंद कुमार उर्फ मुकुंद तिवारी ने इजाजत के बिना उनकी तस्वीर का प्रयोग कर पोस्ट व टिप्पणी की। इसको लेकर उसे समझाने के लिए जब वे और उनके सहयोगी आरोपित के घर गए तो उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से आरोपित मुकुल की पत...