बिहार में BJP की पदयात्रा कल से, सम्राट चौधरी पटना से शुरुआत करेंगे; विपक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे दिग्गज नेता
पटना, अक्टूबर 27 -- बिहार में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के खिलाफ पदयात्रा निकालने जा रही है। इसे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राजधानी पटना से इस पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। इसमें बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान से करगिल चौक तक यह मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद राज्य के अन्य सभी प्रमुख शहरों में यह पदयात्रा होगी। दूसरे चरण में जिला स्तर पर मार्च का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी ने विपक्ष पर झूठा नैरेटिव सेट करना का आरोप लगाया और कहा कि इस पदयात्रा के तहत पार्टी जनता के पास जाकर इंडिया गठबंधन के दावों की असलियत बताएगी। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पूरे देश में झूठा नैरेटिव स्थापित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.