पटना, मार्च 4 -- Bihar CM Nitish Kumar News: बिहार में 10 बार सीएम पद की शपथ लेकर 19 साल से भी अधिक समय से मुख्यमंत्री पद पर टिके जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनकर दिल्ली जाने की चर्चा तेज होने से पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन से पहले होली के माहौल में अचानक यह खबर फैली कि नीतीश को कुर्सी छोड़ने के लिए मनाया जा रहा है, ताकि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। चर्चा के मुताबिक नीतीश अगर दिल्ली जाने को राजी हो जाते हैं तो गुरुवार को वो नामांकन दाखिल करेंगे और अप्रैल में पुराने सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए सदस्यों संग शपथ से पहले बिहार में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ करेंगे। बीजेपी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.