मुंगेर, मई 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 13 मई 2026 के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री व न्यूनतम 21-22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 70-75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30-35 प्रतिशत रहेगी। पूर्वा हवा 15-16 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वर्षा की संभावना को देखते हुए खेत में कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर ढककर रखें। यह भी पढ़ें- 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भीषण आंधी-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.