नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Gangrape in Bihar: बिहार के समस्तीपुर में एक नवमीं की छात्रा को तीन दरिदों ने हवस का शिकार बनाया। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम मक्के खेत में उससे साथ तीनों ने बारी बारी से गैंगरेप किया और बेहोश हो गई तो छोड़कर फरार हो गए। पिता के बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने परिजनों को यह बात मीडिया से छिपाने की हिदायत दी। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा पुलिस कर रही है। घटना से पुलिस भी काफी तनाव है। पीड़ित परिवार के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6 बजे छात्रा घर से लगभग 50 मीटर दूर बकरी के लिए घास लेने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी । सभ...