पटना, दिसम्बर 8 -- बिहार में आठ ट्रेनी (परीक्ष्यमान) आईपीएस अधिकारियों को आठ जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। गृह विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की। इनमें 2023 बैच की सुषमा सागर को पटना जबकि 2024 बैच के अनिकेत कुमार द्विवेदी को समस्तीपुर, दीप्ति मोनाली को गया जी, हेमंत सिंह को पूर्वी चंपारण तैनाती मिली है। कार्तिकेयन को पश्चिम चंपारण, केतन अशोक इंगोले को दरभंगा, प्रसन्ना कुमार एमवी को मुजफ्फरपुर और सईम रजा को भागलपुर का एएसपी बनाया गया है। यह पदाधिकारी 29 सप्ताह के जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर 23 नवंबर 2025 को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में योगदान किया था। इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार ने 13 जिलों में नये डीएम की तैनाती की है। औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय, मधेपुरा के डीएम तरणजोत सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.