पटना, मार्च 12 -- बिहार में 78 बालू घाटों के सरेंडर के पीछे बड़ी साजिश सामने आई है। खुद उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ डिप्टी सीएम ने इन संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही है। विजय सिन्हा ने कहा कि 78 बालू घाटों का सरेंडर करने वाले संवेदक आगे किसी भी बालू खनन निविदा में भाग नहीं ले सकेंगे। उनके किसी भी रूप में खनन निविदाओं में भाग लेने पर रोक लगेगी। विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग के 100 दिन की उपलब्धियां बताने के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालू माफियाओं ने साजिश कर 78 घाटों का सरेंडर किया, जिससे विभाग को करीब 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग इन बालू माफियाओं की सिक्योरिटी मनी तो जप्त करेगा ही, उनको दोबारा आवेदन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.