बिहार में 75 हजार पदों पर बहाली अटकी, एक करोड़ युवा अधर में; भर्ती परीक्षा पर बना है सस्पेंस
अभिषेक कुमार, जुलाई 8 -- बिहार में लगभग 75 हजार अलग-अलग पदों पर बहाली अटकी हुई है। इनमें अधिकतर बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं हैं। लगभग 1 करोड़ से अधिक युवा अभ्यर्थी इन भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई एग्जाम के आवेदन अभ्यर्थियों से लिए जा चुके हैं, जबकि कुछ का बाकी है। सबसे प्रमुख बात टीआरई 4 की है। बिहार में शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तारीख अभी तक नहीं घोषित हुई है। बीपीएससी टीआरई 4 की रिक्ति दो साल से अटकी हुई है। शिक्षा विभाग से स्पष्ट निर्देश नहीं आने से टीआरई 4 की रिक्ति पर सस्पेंस बना हुआ है। बीपीएससी ने टीआरई 4 के लिए 46980 रिक्तियां निकाली थीं, मगर उसका विज्ञापन नहीं निकला था। अब रिवाइज्ड वैकेंसी से नोटिफिकेशन निकाले जाने की बात कही जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.