पटना, मार्च 26 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार की 64 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से प्रभावित हैं। इन्हें ठीक करना हमारी प्राथमिकता है। एनीमिया को तेजी से कम करने वाला एफसीएम इंजेक्शन एक माह में सभी प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में उपलब्ध करा दिया जाएगा। ताकि, महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। मालूम हो कि एनीमिया प्रभावित गर्भवती महिलाओं का राष्ट्रीय औसत 52 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टेज फॉर एनीमिया प्रबंधन) कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद अपनी बात रख रहे थे। इस मौके पर सभी जिलों के 20-20 यानी 760े महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन प्रदान किया गया। मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.