पटना, फरवरी 20 -- बिहार के गृह विभाग में 60 हजार पदों पर भर्ती होगी। राज्य में पुलिस दीदी का गठन किया जाएगा। सभी स्कूलों और कॉलेजों की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। सूबे के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में ये घोषणाएं कीं। उन्होंने बिहार में एक नया हाई सिक्योरिटी जेल और भागलपुर में नया मुक्ति कारागार बनाने का भी ऐलान किया। बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि साल 2025 में बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर बहाली हुई। इनमें से 11438 का नामांकन हो चुका है, बाकी का कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी पुलिस बल में बड़े पैमाने पर भर्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि अकेले पुलिस बल में लगभग 31 हजार कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 13500 गृह रक्षकों की बहाली होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.