जहानाबाद, सितम्बर 18 -- बिहार में महज 5 रुपये के लिए एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। हैरान कर देने वाली यह वारदात जहानाबाद जिले की है। मृतक बुजुर्ग का नाम मौसिन आलम बताया जा रहा है। 70 साल के मौसिन पेशे से एक किसान थे। जिले के काको थाना क्षेत्र में इस हत्याकांड के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने वहां नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को काफी देर तक समझाया जिसके बाद जाम को हटाया जा सका। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि किसान मौसिन आलम की हत्या का आरोप सब्जी बाजार के एक एजेंट पर लगा है। दरअसल काको बाजार में बुजुर्ग मौसिम समेत कई अन्य लोग हर दिन सब्जी तथा अन्य सामान बेचने आते हैं। इसके एवज में बाजार समिति के एजेंट बिक्रेताओं से चुंगी वसूलते हैं। यह भी पढ़ें- पटना में भाई की हत्या के लिए दो भाइयों ने 8 लाख की दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.