पटना, अक्टूबर 2 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब सक्रिय है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से बिहार में आंधी और वज्रपात की आशंका है। कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर को उत्तर एवं दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, गुरुवार 2 अक्टूबर को पटना, सारण, दरभंगा समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार गुरुवार शाम तक सारण, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, सुपौल, गया, नालंदा, सहरसा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, अरवल और मधुबनी जिले में कहीं-कही तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.