नई दिल्ली, मार्च 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बीपीएससी से 45 हजार नये पदों पर शिक्षकों की बहाली जल्द होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सीएम शुक्रवार को समृद्धि यात्रा के दौरान गया के टनकुप्पा स्थित बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य शृंखला उत्कृष्टता केंद्र और औरंगाबाद में बारूण के मुंशी बिगहा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समृद्धि यात्रा पर मुख्यमंत्री शुक्रवार को औरंगाबाद भी पहुंचे। 20 मार्च को इसके चौथे चरण का समापन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले स्थिति काफी खराब थी। बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद सर्वप्रथम शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। हमलोगों ने नियोजित शिक्षकों की बहाली की। बड़ी संख्या में नये स्कूल खोले और लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक एवं साइकिल योजना ...