प्रमुख संवाददाता, मई 6 -- केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय को 40 से कम उम्र की महिलाओं की बच्चेदानी धड़ल्ले से निकाले जाने की शिकायत मिली है। मंत्रालय के निर्देश पर सूबे के सभी जिलों को इसकी जांच करने को कहा गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। लगातार मिल रहीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने बच्चेदानी निकालने के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की है। साथ ही इसे राज्यों को भी भेज दिया गया है। बच्चेदानी निकाले जाने की जांच गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग के दौरान की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में सीएस की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जिला गैर-संचारी रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि मंत्रालय का नया दिशा निर्देश मिला है। इसके अनुसार काम किया जाएगा।अस्पताल आने वाली ऐसी महिलाएं होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.