आशुतोष कुमार आर्य, अक्टूबर 5 -- बिहार के स्कूलों में नामांकित किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य का ब्योरा ऐप पर अपलोड नहीं करने में 32 जिलों के डीईओ-डीपीओ को नोटिस जारी किया गया है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए 10 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करने का अल्टीमेटम दिया है। एससीईआरटी की समीक्षा में 'व्यापक किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम' के तहत छह महीने बाद भी यह व्यवस्था काफी लचर पाई गई है। परिषद ने डीईओ-डीपीओ को भेजे पत्र में कहा है कि कक्षा छह से 12 तक के स्कूलों में स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम से संबंधित रिपोर्ट मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) के जरिये अनिवार्य रूप से भेजनी थी। इसमेंं किशोर-किशोरियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की जानकारी देनी है। लेकिन, अप्रैल से सितंबर के आंकड...