बिहार में 3035 शिक्षकों की जाएगी नौकरी, अब तक मिले वेतन को सूद समेत वसूलेगी सरकार
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 8 -- बिहार के विभिन्न सरकारी स्कूलों में तैनात तीन हजार से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी जाने वाली है। सरकार अब तक दिए गए वेतन की भी सूद समेत वसूली करेगी। राज्य सरकार ने फर्जी शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे टीचर की पहचान कर ली गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पड़ोसी देश नेपाल सहित भारत के कई राज्यों के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे इन शिक्षकों के खिलाफ 1830 एफआईआर दर्ज कराई है। किसी टीचर का कॉलेज फर्जी पाया गया है, तो किसी ने नकली सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी ली थी। ऐसे कुल 3035 शिक्षकों की पहचान की गई है। अधिकारियों के मुताबिक इन चिह्नित शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही उनको दिए गए वेतन एवं मानदेय सहित अन्य भुगतान की सूद सहित वसूली होगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने फर्जी शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.