सीवान, अप्रैल 13 -- (सीवान से अनीष पुरुषार्थी)। बिहार में 3.87 लाख से अधिक नए खातों के साथ सीवान डाक प्रमंडल ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए बिहार सर्किल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बड़े पैमाने पर पीओएसबी (पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक) खाते खोलकर प्रमंडल ने अपनी कार्यकुशलता, सेवा विस्तार और आम लोगों के बीच बढ़ते भरोसे का परिचय दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल खोले गए 3.87 लाख खातों में से 2.19 लाख खाते उप डाकघरों में तथा 1.68 लाख खाते शाखा डाकघरों में खोले गए। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि डाक विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी अपनी पहुंच को मजबूत किया है। खास बात यह रही कि दिसंबर 2025 में जहां नेट एडिशन का आंकड़ा 82 हजार था, वहीं मार्च 2026 तक यह तेजी से बढ़कर करीब 2.90 ला...