हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 3 -- Bihar Weather: बिहार में दिसंबर महीने में शीतलहर के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने मंगलवार को दिसंबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में बिहार का औसत अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। मगर इस वर्ष इससे अधिक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। दिसंबर में राज्य का सामान्य न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। हालांकि उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान के भी सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं शेष भागों का न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.