बिहार में 27 आईपीएस का ट्रांसफर; सम्राट चौधरी ने वैशाली, बांका समेत कई जिलों के एसपी बदले
पटना, जून 18 -- Bihar IPS Transfer List: बिहार की सम्राट सरकार ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। वैशाली, औरंगाबाद, बांका समेत कई जिलों के एसपी यानी पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। पूर्णिया में भी नए एसएसपी की तैनाती हुई है। गृह विभाग ने गुरुवार देर शाम 27 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) और दो बीपीएस (बिहार पुलिस सेवा) के अधिकारियों के तबादला एवं पोस्टिंग की सूची जारी की। पटना, गयाजी, भागलपुर जैसे शहरों में नए सिटी एसपी की तैनाती की गई है। इसके अलावा कुछ अनुमंडलों में एसडीपीओ बदले गए हैं।शौर्य सुमन बेतिया से पूर्णिया गए बेतिया के एसपी शौर्य सुमन का पूर्णिया ट्रांसफर कर दिया गया है। वह अब पूर्णिया के नए एसएसपी होंगे। उनकी जगह 2011 बैच के आईपीएस कुमार गौतम को बेतिया एसपी नियुक्त किया गया है।अमितेश बांका के नए एसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.