पटना, फरवरी 10 -- बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से स्थल चयन करने को कहा है। यह जानकारी गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों के डीएम को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। नई चीनी मिलें खोलने की जगह की तलाश की जा रही है। मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, गयाजी, शिवहर, सीवान, रोहतास, मोतिहारी, बेतिया, पटना, पूर्णिया, वैशाली, सारण, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, भागलपुर, नालंदा, बांका, मधेपुरा, मधुबनी और दरभंगा में नई चीनी मिलों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के रैयाम और मधुबनी जिले के सकरी में चीनी मिल की स्थापना सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएग...