पटना, मई 6 -- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) बिहार राज्य काउंसिल के बैनर तले पटना में बुधवार को ईपीएस इंडस्ट्री कनेक्ट-द एनर्जी एक्सचेंज का 14वां संस्करण आयोजित हुआ। कार्यक्रम की थीम 'बिहार रिन्यूएबल एनर्जी लीप : 24 जीबी बाय 2030' रही। कार्यक्रम में राज्य के ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 2030 तक 24 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीतिगत स्थिरता, मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क, ऊर्जा भंडारण समाधान, डिजिटल प्रबंधन व सभी हितधारकों के समन्वित प्रयास आवश्यक होंगे। कहा कि यह कार्यक्रम बिहार में हरित ऊर्जा के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बिहार में यूटिलिटी-स्केल एवं रूफटॉप सोलर, बैट्री स्टोरेज व स्मार्ट ग्रिड में व्यापक संभावनाएं है। तकनीक और नवाचार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.