पटना, मार्च 24 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था के मसले पर सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने आरोप लगाया कि 2005 से 2025 के बीच बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। यह आंकड़ों से भी साबित होता है। बिहार में संगठित तरीके से अपराध हो रहे हैं। तेजस्वी ने सम्राट चौधरी मॉडल के सवाल पर कहा कि बिहार में कोई मॉडल नहीं चलने वाला है। जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, ऐसे में किसी भी नए 'राजनीतिक मॉडल' का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला। किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हाल ही में आए बारिश-तूफान से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई राहत नहीं दी है। मैंने मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.