बिहार में 2 बच्चों समेत 3 की जिंदा जलकर मौत, किराना दुकान स्वाहा; तबाही का Video देखें
नई दिल्ली, मई 9 -- बिहार के मोतिहारी से बड़ी और बहुत बुरी खबर आई है। भीषण अगलगी की एक घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। आग एक किराना दुकान में लगी थी जो दो मंजिले मकान के निचले तल्ले में स्थित है। इस हादसे में करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। घटना कुंडवा चैनपुर थानांतर्गत बड़हरवा फतेमहम्मद गांव में बीती रात की है। इलाके में इस हादसे के बाद कोहराम मच गया है। पीड़ित राजकुमार साह के परिवार समेत गांव के सभी लोग मर्माहत हैं। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू कर लिया है। पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवाचैनपुर थाने के घर बड़हरवा फतेमहम्मद गांव में बीती रात आग लगने से दो बच्चे सहित तीन जिंदा जल गए। वहीं दो जख्मी हो गए। ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.