हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 3 -- दो बच्चों के पिता पुलिसकर्मी ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी के साथ शुक्रवार की शाम घर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया। सिपाही की पत्नी ने शनिवार को दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक पुलिसवाले की लव स्टोरी काफी चर्चा में है। पुलिसवाले ने जिस महिला से दूसरी शादी की है वह भी सिपाही के पद पर गयाजी में तैनात है। शिकायत मिलने के बाद दानापुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 2003 बैच के एक सिपाही जो वर्तमान समय बेतिया में तैनात हैं। उन्होंने 2007 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। एक बच्चा 14 साल का तथा दूसरी बेटी 16 साल की। उनकी पत्नी दोनों बच्चे के साथ दानापुर पुलिस कॉलोनी में रहती हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, BJP नेता मनोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.