एक संवाददाता, अप्रैल 27 -- बिहार में 7 साल की एक बच्ची से हैवानियत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सहरसा जिले में दो बच्चों के पिता ने इस मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। सहरसा जिले में काशनगर थाना के एक गांव में रविवार को दो बच्चों के पिता करीब 30 वर्षीय युवक ने एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित बच्ची गांव स्थित बगीचे में आम के टिकोले चुन रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर जब ग्रामीण दौड़े, तो आरोपी भाग गया। लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.