एक संवाददाता, मार्च 2 -- Bihar Crime: बिहार के कटिहार जिले में बड़ा कांड हुआ है। यहां कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत एक गांव में रविवार सुबह मकई के खेत से एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव मिला। बच्ची की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस इस मामले में गांव के ही एक 13 वर्षीय नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में बालक ने खुरपी से गला रेत हत्या की बात स्वीकार की है। बच्ची शनिवार दोपहर बाद से ही लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी। पुलिस छानबीन में जुटी ही थी कि इसी बीच मकई के खेत में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.