बिहार में 13 साल की लड़की से गैंगरेप की कोशिश, चचेरे भाई ने दोस्तों संग बेहरमी से पीटा; दांतों से काटा
हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 15 -- बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। घटना नेपाल बॉर्डर से सटे रक्सौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता गुरुवार रात को घर लौट रही थी, तभी उसके चचेरे भाई और साथियों ने मिलकर रास्ते से जबरन उठा लिया। आरोपी उसे सुनसान खेत में ले गए। उसे दांत से होंठ और शरीर पर कई जगहों पर काटा। उसके साथ गैंगरेप का प्रयास करने लगे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे लड़की बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के पिता ने रक्सौल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें 4-5 लड़कों को आरोपी बनाया गया है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.