प्रमुख संवाददाता, मार्च 3 -- बिहार में इंटर पास करने वाली 65 हजार बेटियों को हेडमास्टर नहीं खोज पाए हैं। 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि इन बेटियों को दी जानी है। इनके रजिस्ट्रेशन के लिए हेडमास्टरों को दो दिनों का और समय दिया गया है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि यह राशि बेटियों को आगे पढ़ाई में मदद के लिए दी जाती है। 2025 में इंटर पास करने वाली 65 हजार बेटियों का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इस वजह से इन्हें 25 हजार की प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाएगी। मधेपुरा, बांका, वैशाली में सबसे अधिक ऐसी बेटियां हैं। मुजफ्फरपुर में तीन हजार से अधिक का पंजीकरण नहीं हुआ है। सभी हेडमास्टर को इन बेटियों की तलाश का निर्देश दिया गया है। मैट्रिक पास करने वाली बेटियों में भी अब तक 20 फीसदी से अधिक का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। जिले के कई स्कूलों में 5 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.