पटना, जून 3 -- बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने और भरपूर निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अहम ऐलान किया। सीएम ने राज्य में 11 मेगा पार्क के साथ ही सभी 38 जिलों में फूड पार्क बनाने की घोषणा की। इस संबंध में अधिकारियों को जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने पटना स्थित अपने आवास में उद्योग विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें शहरों से लेकर गांवों तक में औद्योगिक विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार बढ़ाने पर फोकस करने के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक विकास के लिए उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए 50 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर उद्योगों के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश...