पटना, अप्रैल 29 -- बिहार पुलिस में दारोगा के 20 हजार 937 पदों पर बहाली और प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 50 फीसदी पद पदोन्नति जबकि 50 फीसदी पद नियुक्ति प्रक्रिया से भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में इसे मंजूरी दी गई। वहीं, राज्य के 208 प्रखंडों में खुलने वाले डिग्री कॉलेजों में 9152 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 64 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण हेतु बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में सीधी नियुक्ति के 20937 पद सृजित किए थे। अब इनमें से 50 फीसदी पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे। मसलन, 10469 पद पर सीधी बहाली होगी जबकि 10468 पदों को एएसआई ...