बिहार में 10 हजार उद्योग लगेंगे, 12 लाख प्रवासियों को वापस लाएगी सरकार; सम्राट चौधरी का ऐलान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 19 -- बिहार में सम्राट सरकार बड़े पैमाने पर उद्योग-धंधे लगाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि अगले 5 सालों में राज्य के अंदर लगभग 10 हजार उद्योग लगाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि बिहार के लगभग 12 लाख लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। उन्हें बिहार में ही रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए उद्योग और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत, प्रवासी मजदूरों को बिहार वापस लाया जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के तारामंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेशनल इनोवेशन चैलेंज पोर्टल का लोकार्पण किया। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली के तहत 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।1000 उद्योगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.