भागलपुर, फरवरी 18 -- बिहार के सबौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी इलाके में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध टेंपो को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान नाथनगर के रहने वाले कैलाश कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Speech: तेजस्वी ने भाषण में BJP, JDU सबको जमकर धोया यह भी पढ़ें- दिन में चुभने वाली गर्मी, रात और सुबह ठंड; बिहार में 7 आगे कैसा रहेगा मौसम कैलाश पेशे से टेंपो चालक है और शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम कर रहा था। सबौर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से विदेशी शराब की 10 बोतलें मिली हैं, जो कुल मिल...