नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- बिहार में अब जल्द ही 1 करोड़ महिलाएं लखपति बन जाएंगी। इन महिलाओं को लखपति बनाने के लिए सम्राट चौधऱी सरकार ने महाप्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत ग्रामीण विकास विभाग जल्द ही एक महत्वाकांक्षी अभियान 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' शुरू करने जा रहा है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य की एक करोड़ जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाना है। वर्तमान में राज्य में लखपति दीदियों की संख्या करीब 50 लाख हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह प्रयास राज्य में महिला-केंद्रित विकास और हरित-आर्थिक उन्नति का नया अध्याय लिखेगा। विभागीय योजना के अनुसार इस अभियान में 10 लाख महिला उद्यमियों को बैंकों और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से 5 लाख तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राज्य की 60 लाख महिलाओं को पशुपालन और उससे जुड़े ...