पटना, अप्रैल 3 -- Bihar News: बिहार में सूरज की तपिश और बढ़ते पारे ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में लू के खतरे को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। अब राज्य के तमाम आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक ही चलेंगे। यह फैसला छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को दोपहर की चिलचिलाती धूप और उमस से बचाने के लिए लिया गया है।दोपहर की धूप से पहले छुट्टी नए आदेश के मुताबिक, अब केंद्र सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर होने से पहले ही बंद हो जाएंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई और पोषाहार वितरण जैसे जरूरी काम भी बाधित नहीं होंगे और उन्हें गर्मी की मार भी नहीं झेलनी पड़ेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर गर्मी का सितम और बढ़ता है, तो संबंधित जिलों के जिलाधिकारी अपनी...