नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Bihar Crime News: बिहार के सीवान में बुधवार की रात बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई व लक्ष्मीपुर निवासी चंदन सिंह और भगीना हर्ष सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान लाया गया , जहां चिकित्सकों ने भगीना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के चंद घंटों के अंदर आरोपी छोटू यादव का हाफ एनकानंटर कर दिया है। इस पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में अब रूल ऑफ सम्राट है। अपराधी अपना काम छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। नीरज कुमार ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा है कि अपराधियों की अब खैर नहीं है कि बिहार में रूल ऑफ लॉ के साथ रूल ऑफ सम्राट चौधरी भी है। अपराधी अब बच नहीं सकते हैं। सीवान में बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भगीना की हत्या और बहनोई को गोली म...